Sahastrdhara road पर अल्मोड़ा स्वीट्स एवं बीकानेर से लिए 6 मिठाइयों के नमूने

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम के द्वारा सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना के नेतृत्व सहस्त्रधारा रोड में विभिन्न स्वीट्स शॉप का निरीक्षण किया गया जिसके तहत अल्मोड़ा स्वीट्स शॉप द्वारा ट्रे पर निर्माण तिथि तथा अवसान तिथि लिखा गया था परन्तु उक्त को स्पष्ट रूप से लिखने के निर्देश दिए गए तथा संदेह के आधार पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रमेश सिंह द्वारा मावा एवं चमचम स्वीट्स के दो नमूने जॉच हेतु लिए गए। बीकानेर मिष्ठान भण्डार सहस्त्रधारा रोड में स्वीट्स के ट्रे पर निर्माण तिथि तथा अवसान तिथि लिखा पाया गया वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री संजय तिवारी के द्वारा सन्देह के आधार पर कलाकंद, काजू कतली, आटा लड्डू एवं खजूर बर्फी के चार नमूने जॉच हेतु लिए गए। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री विनय शंकर पांडेय द्वारा लूज़ स्वीट्स के ट्रे पर निर्माण तिथि तथा अवसान तिथि लिखे जाने के निर्देशों तथा आने वाले त्यौहारों के मद्देनजर आज कुल 06 मिठाई के नमूने जॉच हेतु लिए गए तथा सभी नमूने को जॉच हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेज दिया गया है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कारवाही की जाएगी तथा ये कारवाही आगे निरंतर जारी रहेगी। टीम में सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकासनगर श्री संजय तिवारी आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें