
गुरुवार को जनपद टिहरी गढ़वाल के समस्त प्रमुखगणों की एक अहम बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार श्री राजेश नोटियाल द्वारा की गई। बैठक में जनपद के प्रमुख संगठन की कार्यकारिणी गठन पर चर्चा की गई।
बैठक में जिले के 7 ब्लॉक प्रमुख उपस्थित रहे व शेष 02 ब्लॉक प्रमुखों से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से थौलधार ब्लॉक के प्रमुख श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी को अध्यक्ष चुना गया। उनके अलावा संरक्षक श्री राजेश नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार, उपाध्यक्ष- श्री विनोद बिष्ट, ब्लॉक प्रमुख देवप्रयाग, महासचिव श्रीमती मनीषा पंवार, ब्लॉक प्रमुख प्रतापनगर, सचिव श्रीमती सीता पंवार, ब्लॉक प्रमुख जौनपुर, कोषाध्यक्ष- श्रीमती सुमन सजवाण, ब्लॉक प्रमुख चम्बा एवं कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती अंचला खण्डेवाल, ब्लॉक प्रमुख कीर्तिनगर, कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती दिक्षा राणा, ब्लॉक प्रमुख नरेन्द्रनगर एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री राजीव कण्डारी, ब्लॉक प्रमुख भिलंगना को चुना गया।








