निःशुल्क चिकित्सा शिविर आज शास्त्रीनगर में

📢 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
आयोजक: उत्तराखंड चिकित्सा संकाय संघ (AGMFU)

📍 स्थान: Sai Narayan Seva Dham, Shastri Nagar, Dehradun, Uttarakhand
🕙 समय: प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक
👥 लाभार्थी: गरीब एवं प्रवासी मजदूर भाई-बहन

🩺 शिविर में उपलब्ध चिकित्सकीय सेवाएँ:
• स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecology)
• दंत चिकित्सा (Dental)
• सामान्य रोग विशेषज्ञ (Physician)
• शिशु रोग विशेषज्ञ (Pediatrics)
• नेत्र रोग विशेषज्ञ (Eye Specialist)
• अस्थि रोग विशेषज्ञ (Orthopedics)

💊 विशेष सुविधा:
निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध रहेंगी।

उत्तराखंड चिकित्सा संकाय संघ (AGMFU) के अध्यक्ष डॉ. चन्द्रशेखर ने बताया कि लंबे समय से एक ऐसे neutral एवं सामाजिक योगदान आधारित मंच की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसके माध्यम से चिकित्सा सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा सके। इसी उद्देश्य से AGMFU संघ की स्थापना की गई है।

उन्होंने कहा कि संघ का निरंतर प्रयास रहेगा कि वे गरीब, प्रवासी एवं मजदूर वर्ग के लोग, जो भीड़ अथवा अन्य कारणों से सरकारी अस्पतालों तक नहीं पहुँच पाते, उन्हें स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आवश्यक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

🙏 आप सभी से अनुरोध है कि अपने आसपास के जरूरतमंद एवं मजदूर भाई-बहनों तक यह सूचना अवश्य पहुँचाएँ।

“सेवा ही संकल्प है”
— उत्तराखंड चिकित्सा संकाय संघ (AGMFU)

सम्बंधित खबरें