हेज़लनट केक और फूड सिरप सील, आयुक्त की कड़ी चेतावनी

हेज़लनट केक और फूड सिरप सील, आयुक्त की कड़ी चेतावनी’
​’जनता की सेहत से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : विनय शंकर पांडे’
​देहरादून के यमुना कॉलोनी में नामी आउटलेट पर एफडीए का बड़ा छापा; त्योहारों से पहले अभियान तेजउत्तराखंड में मिलावटखोरी पर नकेल कसने और आम जनता को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने अपना अभियान और तेज कर दिया है। एफडीए आयुक्त विनय शंकर पांडे के कड़े निर्देशों पर वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह के नेतृत्व में नगर निगम क्षेत्र की टीम ने चकराता रोड स्थित यमुना कॉलोनी के नामी आउटलेट ‘एडीज’ पर छापेमारी की।
​कार्रवाई के दौरान टीम ने बेकरी और फूड बिजनेस ऑपरेटर के परिसर से दो अलग-अलग खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर उन्हें सील कर प्रयोगशाला (Food Analyst Lab) भेज दिया है। “खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। त्योहारों और सामान्य दिनों में जनता की सेहत से खिलवाड़ करने वाले व्यापारियों और निर्माण इकाइयों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि लैब टेस्ट में कोई भी सैंपल अधमानक (Substandard) या असुरक्षित (Unsafe) पाया जाता है, तो संबंधित ऑपरेटर के खिलाफ FSSAI अधिनियम के तहत भारी जुर्माने से लेकर लाइसेंस रद्द करने और आपराधिक मुकदमा दर्ज करने तक की सख्त कार्रवाई होगी।”
— विनय शंकर पांडे, आयुक्त, FDA, उत्तराखंड​प्रमुख बिंदु:
​कार्रवाई की तिथि व समय: 21 अक्टूबर 2026, शाम 5:00 बजे खुला हेज़लनट चॉकलेट केक और दोपहर 3:45 बजे पैक्ड फूड सिरप (ब्रांड: प्रिंसटिन) का सैंपल लिया गया।
​प्रतिष्ठान एवं संचालक: आउटलेट ‘एडीज’ (102, यमुना कॉलोनी, चकराता रोड, देहरादून) के परिसर से संचालक ब्रेंडन एडवर्ड बैरेट के सामने नमूने सील किए गए।
​अधिकारियों का बयान: वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश सिंह ने बताया कि सील किए गए नमूनों को लैब विश्लेषण के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सम्बंधित खबरें