
आज खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जनपद देहरादून की टीम के द्वारा रायपुर चौक, महाराणा प्रताप चौक आदि क्षेत्रों में खाद्य सचल विश्लेषणशाला के माध्यम से विभिन्न स्वीट्स शॉप/प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया जिसके तहत खाद्य सचल विश्लेषणशाला से विभिन्न खाद्य पदार्थ मिठाई सहित कुल 83 की जाँच की गई जिसमें 15 खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप नहीं पाए गये, उक्त के सम्बन्ध में समस्त को नोटिस दिया गया, खाद्य सचल विश्लेषणशाला द्वारा खाद्य कारोबारकर्ताओं को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक, प्रशिक्षण तथा मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच की गई। टीम में वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र श्री रमेश सिंह के द्वारा सन्देह के आधार पर गोपाल स्वीट्स से मावा, न्यू लकी स्वीट्स से मावा बर्फी तथा कृष्णा स्वीट्स शॉप से प्लेन बर्फी सहित तीन विधिक नमूने जाँच हेतु लिया गया। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना ने बताया कि आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री विनय शंकर पांडेय द्वारा लूज़ स्वीट्स के ट्रे पर निर्माण तिथि तथा अवसान तिथि लिखे जाने के निर्देशों का अनुपालन कराए जाने हेतु स्वीट्स शॉप/बेकरी शॉप को निर्देश दिए गए तथा सभी विधिक तीन नमूने को जॉच हेतु राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेज दिया गया है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार कारवाही की जाएगी तथा ये कारवाही आगे निरंतर जारी रहेगी। टीम में उपायुक्त खाद्य सचल विश्लेषणशाला श्री वीरेन्द्र बिष्ट, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र देहरादून श्री रमेश सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ऋषिकेश श्री सन्तोष कुमार सिंह, खाद्य विश्लेषक श्री जितेंद्र भंडारी आदि शामिल थे।









