नवरात्र से पहले कुट्टू के आटे व अन्य चीजों के सैंपल लिए

शारदीय नवरात्र के मद्देनजर आज वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी नगर निगम क्षेत्र, देहरादून श्री रमेश सिंह के द्वारा सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा, जनपद देहरादून श्री मनीष सयाना के नेतृत्व मे जनपद देहरादून के रायपुर, नथुवावाला, बालावाला आदि क्षेत्र में खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया तथा खाद्य कारोवारकर्ताओं को व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों विशेषकर कुट्टू आटा आदि विक्रय के सम्बन्ध में दिशा निर्देश दिए गये। जिसके तहत बिना वैध खाद्य लाइसेंस के कुट्टू के आटा को विक्रय न करे, एक्सपायरी कुट्टू, कीड़ा लगा, फंगस युक्त, पुराने कुट्टू आटे को विक्रय/संग्रहित न करे, पैक्ड कुट्टू आटे को विक्रय करने से पूर्व लेबल पर बैच नम्बर, उत्पादन तिथि, एक्सपायरी तिथि एवं खाद्य लाइसेंस जॉच कर विक्रय करने के निर्देश दिए गए। निरक्षण के उपरांत संदेह के आधार पर कुट्टू आटा, हल्दी पाउडर , टोफू पनीर आदि के चार नमूने जॉच हेतु लिए गए। उक समस्त नमूनों को जांच हेतू राजकीय खाद्य विश्लेषणशाला भेजा गया है, जॉच रिपोर्ट के अनुसार नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी उक्त कारवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगा।

सम्बंधित खबरें