दिल्ली में उत्तराखण्ड की पिंकी बिष्ट ने Women icon of th year 2024 का खिताब अपने नाम किया

*दिल्ली में उत्तराखण्ड की पिंकी बिष्ट ने Women icon of th year 2024 का खिताब अपने नाम किया*
ग्लोबल एम्पायर इवेंट एवं बिजनेशन टीवी की ओर से नई दिल्ली में शनिवार को रेडिसन ब्लू होटल नई दिल्ली में *Women icon of the year सम्मान 2024* समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नारी शक्ति को नमन करते हुए दुनिया के लिए मिसाल बनी पिंकी बिष्ट को सम्मानित किया गया।

यह आयोजन उन महिलाओं के संघर्ष और सफलता की कहानी है जिन्होंने समाज में महत्वपूर्ण परिवर्तन लाया है। नारी शक्ति सम्मान के बारे में जानकारी देते हुए पिंकी बिष्ट ने बताया कि इस सम्मान से सम्मानित होने के लिए बहुत संघर्ष किया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 350 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही संस्था की ओर से कि जा रहे है महिला सशक्तिकरण के कामों के बारे में जानकारी साझा की। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से चुनी गई महिलाओं को *Women icon of the year सम्मान 2024* से सम्मानित किया गया। इनमें आत्मनिर्भर महिलाओं, , संगीत और समाज सेवा जैसे विविध क्षेत्रों की हस्तियां शामिल रहीं। इस आयोजन में सम्मानित महिलाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रत्येक सम्मानित महिला ने अपने जीवन के संघर्षों और उपलब्धियों को साझा किया और समाज में बदलाव लाने की प्रेरणा दी।

 

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *